Sonam Kapoor New Home : नवरात्रि के मौके पर सोनम नए घर में हुई शिफ्ट

Sonam Kapoor New Home

Sonam Kapoor New Home : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के मौके पर अपने पिता अनिल कपूर के साथ दुर्गापूजा के पंडाल में जाकर पूजा की थी। इस दौरान उनकी लाल ड्रेस और लुक की खूब तारीफ हुई थी। अब सोनम ने एक नया घर खरीदा है, जिसकी वजह से वह फिर से चर्चा में आ गई हैं।

Sonam Kapoor New Home : सोनम कपूर नए घर में शिफ्ट हो गई हैं

Sonam Kapoor New Home
Sonam Kapoor New Home

पिछले कुछ दिनों से सोनम मुंबई में अपने नए घर की तलाश कर रही थीं। आखिरकार उन्हें अपना नया घर मिल गया है और नवरात्रि के शुभ मुहूर्त पर सोनम, उनके पति आनंद आहूजा और उनका बेटा वायू इस नए घर में शिफ्ट हो गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने नवरात्रि के नवमी के दिन अपने नए घर में प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने नए आलीशान घर में खींचे गए अपने फोटो शेयर किए हैं।

Sonam Kapoor New Home
Sonam Kapoor New Home

इस पोस्ट में, सोनम कपूर ने लिखा है कि “हम इस हफ्ते अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। हम सभी के मन आनंद और आशा से भरे हुए हैं। अब हम इस नए घर में नई यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।”

सोनम कपूर ने शादी के बाद पहले लंडन में रहती थीं। लेकिन अब उन्होंने मुंबई में एक घर खरीद लिया है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी शेयर की, जिस पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बधाई दी।

फिल्म मेकर करण बुलानी ने इस पोस्ट पर रेड हार्ट भेजा है। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने लिखा है – बधाई हो प्रिये। एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने भी सोनम कपूर के नए घर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सोनम ने अपने नए घर में खींचे गए फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए

Sonam Kapoor New Home: सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके नए घर की एक झलक दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में सोनम एक खिड़की के पास एक कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। उनके नए घर की दीवारों पर प्राचीन भारतीय शिल्पकला का काम दिखाई दे रहा है। उनके इस नए घर का लुक किसी आलीशान घर जैसा दिखाई दे रहा है।

तस्वीरों में घर के साथ-साथ सोनम कपूर का भी दिलकश अवतार देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने पीच शेड का एक सूट पहना हुआ है। जिसमें वो बहुत ही सुंदर लग रही हैं। सोनम ने अपना ये लुक मैचिंग ज्वेलरी, बालों में चोटी और माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगाकर पूरा किया है।

Sonam Kapoor New Home
Sonam Kapoor New Home

Sonam Kapoor New Home: इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा – ‘हम इस हफ्ते अपने नए घर में शिफ्ट हुए है। हमारे दिल खुशी और आशा से भरा हुआ हैं और हम यहां नई यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका सोबर और सिंपल लुक दिखाई दे रहा है। उन्होंने ब्लश पिंक कलर के टोन का डिज़ाइनर सूट पहना हुआ है और इस ड्रेस पर गोल्डन वर्क किया हुआ है। इस सूट पर उन्होंने मैचिंग झुमके कानों में पहने हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिंपल सॉफ्ट मेकअप करके अपना लुक पूरा किया है। इन तस्वीरों में सोनम बहुत ही सुंदर लग रही हैं।

ALSO READ: Tiger 3 First Song Leke Prabhu Ka Naam: ‘टाइगर 3’ का पहला गाना रिलीज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 2007 में फिल्म “सावरिया” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने “द झोया फैक्टर”, “नीरजा”, “रांझना”, “प्रेम रतन धन पायो”, “वीरे दी वेडिंग” जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

सोनम कपूर के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो, उन्होंने शोम मखीजा की फिल्म “ब्लाइंड” में शानदार परफॉर्मेंस दी है। इसके बाद, सोनम ने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। लेकिन, आने वाले कुछ दिनों में वह फिर से एक्टिव होने वाली हैं, ऐसी चर्चा है। अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें!

Leave a Comment