Panchayat 3 OTT Release: Panchayat 3 का इंतजार खत्म, OTT पर अगले हफ्ते देगी दस्तक

Panchayat 3 OTT Release

Panchayat 3 OTT Release: OTT पर अगर आप कुछ नए कंटेंट की तलाश में हैं, तो ये हफ्ता आपको लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद ‘पंचायत 3’ रिलीज होने को तैयार है। साथ ही अन्य वेब सीरीज और फिल्में भी रिलीज हो रही हैं।

Panchayat 3 OTT Release OTT पर अगले हफ्ते देगी दस्तक

Panchayat 3 OTT Release: अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ नए कंटेंट की तलाश कर रहे हैं, तो ये और आने वाला सप्ताह आपके लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस हफ्ते न सिर्फ वेब सीरीज स्ट्रीम होंगी बल्कि फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही हैं। अगर आपने इन फिल्मों को सिनेमाघरों में न देखने की भूल कर दी है तो आपके लिए ये फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। वहीं कुछ वेब सीरीज जिनकी रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वो भी रिलीज होने की कगार पर हैं। तो देर किस बात की? फटाफट जान लेते हैं कि इस हफ्ते और अगले हफ्ते आपको क्या कुछ नया कंटेंट देखने को मिलने वाला है?

Atlas

Panchayat 3 OTT Release
Panchayat 3 OTT Release

Panchayat 3 OTT Release: अगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं और साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर जैसी फिल्में देखने की तलाश में रहते हैं तो बिल्कुल देर मत कीजिए क्योंकि हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज की फिल्म ‘एटलस’ आज 24 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। इस फिल्म को ब्रेड पेटन ने डायरेक्ट किया है, जिसमें जेनिफर के अलावा सिमू लियू, अब्राहम पॉपुला, ग्रेगोरी जेम्स कोहन और स्टर्लिंग के. ब्राउन जैसे पॉपुलर स्टार देखने को मिलेंगे।

Panchayat – Season 3

Panchayat 3 OTT Release
Panchayat 3 OTT Release

Panchayat 3 OTT Release: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव जैसे कलाकारों से सजी पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के दो पार्ट आ चुके हैं, अब इसका तीसरा मच अवेटेड पार्ट रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘पंचायत 3’ 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रहा है। पिछले हफ्ते इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था।

Swatantra Veer Savarkar

Panchayat 3 OTT Release
Panchayat 3 OTT Release

Panchayat 3 OTT Release: रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की सत्य घटना से प्रेरित फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है। ये फिल्म रणदीप हुडा द्वारा निर्देशित और सह-निर्मित भी है। अगर आपने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ सिनेमाघरों में नहीं देखी है तो 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

Illegal 3

Panchayat 3 OTT Release
Panchayat 3 OTT Release

Panchayat 3 OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा की वेब सीरीज ‘इल्लीगल’ के दो पार्ट आ चुके हैं, अब इसके तीसरे पार्ट का प्रीमियर 29 मई को जियो सिनेमा पर होने वाला है। इस सीरीज की कहानी कानूनी दांव पेच और निजी जिंदगी में मिलने वाले तानों से बुनी हुई है। पहले दो सीजन हिट हुए थे, अब तीसरा सीजन आ रहा है। ‘इल्लीगल 3’ में नेहा शर्मा के अलावा पीयूष मिश्रा, सत्यदीप मिश्रा, नील भूपालम और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं।

Rathnam

Panchayat 3 OTT Release
Panchayat 3 OTT Release

Panchayat 3 OTT Release: साउथ एक्टर विशाल के फैंस को उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘रत्नम’ का इंतजार काफी समय से था। अब ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हालांकि फिल्म को अभी तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में हिंदी भाषा के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते तक शायद ‘रत्नम’ हिंदी भाषा के साथ रिलीज हो जाए। बता दें कि विशाल स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर हरि हैं।

ALSO READ: Oreo Maker Mondelez Hit With Fine: Oreo बनाने वाली कंपनी पर लगा 3048 करोड़ का जुर्माना

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको Panchayat 3 OTT Release के बारे में जानकारी मिल गयी होगी, ऐसे ही ओर भी लेख पढ़ने के लिए हमारे ‘‘Entertainment’’ पेज को जरूर विजिट करें।  अधिक पढ़ने के लिए क्लिक करें!

Leave a Comment