देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की Birth Anniversary: पर PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को किया याद

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary News: पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर आज देशभर में बाल दिवस भी मनाया जा रहा है. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे.

भारत आज अपने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद कर रहा है। जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। इस साल उनकी 131वीं जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।’

देश के पहले प्रधानमंत्री (First Prime Minister of India) पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज (14 नवंबर को) जयंती (Jawaharlal Nehru Birth Anniversary) है. उनका जन्म 14 नवंबर 1989 को हुआ था. इस प्रकार सोमवार को पूर्व पीएम नेहरू (Pandit Nehru) की 133वीं जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूर्व पीएम पंडित नेहरू को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पंडित नेहरू को याद किया. राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ”स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि करता हूं.”

राहुल ने भी किया याद
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर जवाहर लाल नेहरू को याद किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नेहरू ने हमेशा सच, एकता और शांति को महत्व दिया. 

बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है जयंती
बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. उनको बच्चों से अधिक लगाव था. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे. पंडित नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद उनकी जयंती के दिन ही बाल दिवस मनाया जाने लगा. नेहरू साल 1947 में देश की आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री बने थे. वे साल 1964 में अपनी मृत्यु तक पीएम पद पर काबिज रहे.

Leave a Comment